नवाबगंज: नैनामोड़ के पास बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर देर रात कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक हुआ घायल
मसौली थाना क्षेत्र के शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर नैनामोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक की पहचान मसौली थाना क्षेत्र के मस्तान नगर निवासी शकील के रूप में हुई है।