खुरई: जमुनिया धीरज में चारा काटकर घर लौट रहे युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत, पुलिस जाँच में जुटी
Khurai, Sagar | Sep 21, 2026 देहात थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को जमुनिया धीरज गांव निवासी जोधन सिंह गौड़ खेत पर चारा काटने गया था लौटते समय खेतों को जाने वाली करेंट की केबिल रास्ते में पड़ी थी,उसे हटाने के चक्कर में बरसात के कारण करेंट की चपेट में आ गया, सिविल अस्पताल लाने पर डॉ ने मृत घोषित कर दिया,शाम 5बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की जाँच प्रारम्भ कर दी