कांके: रांची समेत पूरे झारखंड में सर्द हवा और कोहरे से बढ़ी परेशानी, कोहरे के कारण आवागमन पर असर
Kanke, Ranchi | Jan 19, 2024 रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्द हवा और कोहरे से परेशानी बढ़ गई है. कोहरे के कारण शुक्रवार को वाहनों के आवागमन पर असर पड़ा है. कोहरे के कारण ट्रेन के 10-10 घंटे लेट चल रहीं हैं. स्कूलों के टाइम टेबल में परिवर्तन करना पड़ा है, वहीं कहीं-कहीं तो ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया है. वहीं मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।