भोपाल नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक कदम सामने आया है। कुल 75 असिस्टेंट और सब इंजीनियरों को सजा के तौर पर BLO यानी बूथ लेवल ऑफिसर का सहायक बना दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब ये इंजीनियर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को अपने सिविल कार्यों की संतोष जनक जानकारी नहीं दे सके|