मंडला: ग्राम ककैया में सरपंच ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए ग्रामीण से रिश्वत मांगी, भूपेन्द्र भंवरे पीड़ित
Mandla, Mandla | Apr 12, 2026 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में किया जा रहा है। जिसमें असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए पंजीयन कराया जा रहा है। लेकिन इस पर भी रिश्वत का खेल सामने आया है मामला जिले के ग्राम ककैया का है जहां पीड़ित भूपेंद्र भंवरे से ग्राम के सरपंच ने रिश्वत की मांग की रविवार को जानकारी दी।