सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से युवक हुआ घायल
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके से गुजर रहे राहगीरों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।