मुंगेर में बाढ़ के बीच 60-70 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त
मुंगेर के लाल दरवाजा स्थित एक नंबर गुमटी के पास सोमवार की रात करीब 2 बजे एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक टोटो के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त टोटो में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के कारण पेड़ की जड़ के आसपास की मिट्टी कमजोर हो गई थी। इसी वजह से करीब 60 से 70 साल पुराने बरगद के पेड़ के गिरने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं, टोटो चालक का कहना है कि वह बेहद गरीब है और टोटो चलाकर किसी तरह अपने परिवार का गुजर-बसर करता है। टोटो के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। चालक ने प्रशासन से टोटो की मरम्मत कराने में मदद की गुहार लगाई है।
#floodalertnz #बाढ़पीड़ित #GangaFlood #बिहार_बाढ़ #FloodUpdate #MungerNews #मुंगेर #mungerflood #गंगानदी #BiharFlood
Munger, Munger | Sep 7, 2026