रायडीह: गड़गड़ लोंरगा गांव में खटिया की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिवार में मातम।
Raidih, Gumla | Jun 11, 2026 रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरसांग गड़गड़ लोंरगा गांव निवासी यदुनाथ सिंह (45 वर्ष) ने गुरुवार सुबह कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव तथा परिवार में शोक का माहौल है।मृतक के बड़े पुत्र ललित सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उनके पिता ने घर के अंदर दरवाजा बंद कर खटिया की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।