बिहिया: बिहिया पुलिस ने बीयर के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | Jul 15, 2025 बिहिया नगर के मेला रोड से आज मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बिहिया पुलिस ने छापेमारी कर 8 पीस केन बीयर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये। व्यक्ति पटना जिला के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ निवासी बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति झोले में बीयर लेकर बेचने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने धर दबोचा।