नौगांव: नौगांव में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए रात 11:30 बजे ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण, गर्मी में कटौती रोकने पर ज़ोर
नौगांव नगर में बढ़ती गर्मी और लगातार मिल रही बिजली शिकायतों को देखते हुए बिजली विभाग सक्रिय नजर आया। शनिवार देर रात्रि करीब 11:30 बजे विभागीय कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण कर लोड बैलेंसिंग की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के दौरान ओवरलोड की समस्या से बचने और लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया गया। ग