श्योपुर: उज्जैन: 18 जुलाई को निकलेगी महाकाल बाइक ध्वज यात्रा, मोतीकुई पर हुई बैठक
श्योपुर। शहर के किला रोड स्थित मोती कुई पर रविवार को शाम 4 बजे श्रीमहाकाल बाइक ध्वज यात्रा समिति की बैठक रखी गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 18 जुलाई को श्योपुर से उज्जैन महाकाल के दर्शनो के लिए बाइक ध्वज यात्रा निकाली जायेगी। बैठक संत परमदास जी बालकदास बाबा के सानिध्य में सम्पन्न हुई।