श्योपुर: बड़ौदा रोड पर डिवाइडर के पास लगा स्ट्रीट पोल गिरा, बड़ा हादसा टला
श्योपुर। शहर के बडौदा रोड स्थित ओम दलाल के सामाने डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट पोल सोमवार को सुबह 10 बजे अचानक गिर गया, जिसके कारण दो घंटे तक आवागमन अवरूद्ध हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगो ने नगर पालिका और बिजली विभाग को सूचना दी जिसके बाद खम्बे को मौके से हटाया जा सका और आवागमन चालू हुआ।