कांके: चुटिया थाना क्षेत्र में HP कंपनी का नकली सामान बेचने वाला एक आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 8, 2026 चुटिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने HP कंपनी का नकली सामान बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि HP कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने अनंतपुर स्थित मालाबार रिसॉर्ट के एक फ्लैट में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश कुमार बारी के रूप में हुई है।