मधेपुरा: मधेपुरा में 21 परीक्षा केंद्रों पर AEDO की परीक्षा, 7920 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित कला भवन परिसर में रविवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।