गोवर्धन: मानसी गंगा में डुबकी लगाने के दौरान चचेरे भाई को बचाने के प्रयास में चेचेरे भाइयों की हुई मौत
राजस्थान के राधाखेड़ा गांव से मां राधा और मामा दीपक सहित परिवार के छह सदस्य गोवर्धन परिक्रमा करने आए थे। शनिवार सुबह करीब 7 बजे परिक्रमा समाप्त कर 14 वर्षीय मनीष और 16 वर्षीय प्रिंस मानसी गंगा के घाट पर स्नान करने पहुंचे। इसी दौरान मनीष का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए प्रिंस ने भी पानी में छलांग लगाई जिससे दोनों की मौत हो गई