बाराचट्टी: बाराचट्टी प्रखंड परिसर से अंचल अमीन की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इसकी जानकारी बाराचट्टी अंचल अमीन मुकेश कुमार ने बुधवार को शाम 5 बजे दी है। बताया कि प्रखंड परिसर में अपना काला रंग के स्प्लेंडर बाइक जिसका नंबर BR 01F 3331 प्रखंड परिसर में लगाया था जिसे तीन चोरों ने बाइक चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए। इधर चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। पिड़ित थाना को आवेदन देने के लिए पहुंचे हुऎ हैं।