रामपुर मनिहारान में युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 24 दिन से फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पूरा मामला 1 मई का है, जब मोहल्ला महल निवासी रहमान को कुछ युवकों ने जबरन थार गाड़ी में डाल लिया था।