सरदारशहर पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत हुई। आरोपी राजवीर उर्फ अशोक (35) जोधपुर के रामसागर क्षेत्र का निवासी है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।