बैरागीवाला हत्याकांड मुख्य आरोपी समेत तीन और गिरफ्तार, हरियाणा के होटल से दबोचा
देहरादून। सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला हत्याकांड में दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन समेत तीन आरोपियों को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस बहुचर्चित मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या नौ हो गई है। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 की शाम सहसपुर के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां विनोद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने पहले ही छह आरोपियों रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज, इम्तियाज और इंतजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार उत्तराखंड के बाहर भी दबिश दे रही थी।
इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन पुत्र मासूम के साथ उसके दो साथियों सावेज पुत्र अल्लारक्खा और आजम पुत्र यूनूस को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS