मेहदावल: मुसहरा बाजार में एएसपी ने किया पैदल गश्त, त्योहारों को लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
संतकबीरनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने रविवार को थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के मुसहरा बाजार एवं आसपास के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाया गया। गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैम