हनुमानगढ़: राजकीय मेडिकल कॉलेज में जून में हुई नियुक्ति के बाद से साढ़े तीन माह से वेतन और डे-ऑफ नहीं मिला
राजकीय मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं होने और लगातार ड्यूटी के बावजूद डे-ऑफ का लाभ नहीं मिलने से नर्सिंग ऑफिसर व एलटी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी को लेकर मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर व एलटी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और जल्द समाधान की मांग की।