ज़मानिया: गाजीपुर कलेक्ट्रेट में अंबेडकर जयंती पर आयोजन, डीएम बोले- बाबा साहब के विचारों से ही बनेगा सशक्त समाज
गाजीपुर जनपद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों को जीवन में उतारने में है।