गुमला: उधार के ढाई लाख रुपये वापस नहीं मिलने पर थाना पहुंचा पीड़ित
Gumla, Gumla | Jul 11, 2026 हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी रूपेंद्र कुमार ने अपने उधार दिए गए रुपये वापस नहीं मिलने पर शनिवार को गुमला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर 2025 को उन्होंने गुमला जिले के सकरपुर गम्हरिया निवासी रेखा मिंज को जरूरत के समय विश्वास के आधार पर 2 लाख 50 हजार रुपये उधार दिए थे।