पूरनपुर: महंदखास गांव ननिहाल में प्रेम प्रसंग के दौरान हुई थी युवक की हत्या, 10 माह बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिठोरा कला की रहने वाली जगदेई ने बताया कि उनका पुत्र अमित कुमार बचपन से ही पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महंद खास ननिहाल में रह रहा था और उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी पर लड़की के पिता ने 21 जून 2024 को बेटे को फोन पर गालियां दी थी और फुसलाकर लेजाकर हत्या की थी। मामले में मुकदमा दर्ज।