पूरनपुर: सुआबोझ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में लगी आग, 18 बीघा गेहूं जलकर हुआ राख
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सुआबोझ में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेतों में आग लग गई। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी आग की लपट देख ग्रामीण अपने कृषि वाहन लेकर खेतों में दौड़ पड़े काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।