मंदसौर: कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स-अफीम तस्करी में शाकिरा सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मंदसौर कोतवाली थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड पर पानी की मोटर में छिपाकर एमडी ड्रग्स और अफीम तस्करी मामले में चौथे आरोपी शाकिरा उर्फ चेला पिता साबिर उर्फ बाबू खा मेवाती को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अब तक इमरान उर्फ बंटी पठान सहित चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।