अनूपपुर: जिला पंचायत सीईओ ने पेयजल आपूर्ति कार्य की समीक्षा कर दिए निर्देश
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा है कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संबंधी समस्या उत्पन्न ना हो इस कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल दर्पण एप के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री,उप यंत्री तथा जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण उपस्थित थे।