मोहनपुर: एम्स देवघर में डिजिटल स्वास्थ्य और क्रियान्वयन पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस में भारतीय निवारक एवं सामाजिक चिकित्सा संघ के झारखंड राज्य सम्मेलन का वार्षिक सम्मेलन उत्साह और गरिमा के साथ सोमवार के दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन एम्स देवघर के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग की ओर से किया गया जिसमें देश भर से जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए