कायमगंज: गांव बघौना में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, गुरुग्राम से लौटते समय संपर्क टूटा
नवाबगंज के गांव बघौना निवासी 20 वर्षीय दिग्विजय सिंह पुत्र अजयपाल सिंह का गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर राजकुमार के खाली पड़े खेत के किनारे एक नीम के पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहरा मच गया। परिजनों ने बताया। दिग्विजय गुरुग्राम में रहकर रैपीडो बाइक चलता था।