लातेहार: सुरेंद्र उरांव बने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष, कई लोगों ने दी बधाई
कांग्रेस पार्टी ने सुरेंद्र उरांव को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे सुरेंद्र उरांव को नगर अध्यक्ष बनाया। इधर नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सुरेंद्र उरांव ने कहा कि जिस उद्वेश्य से हमें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है।उसे हरसंभव पूरा किया जाएगा।