सिंगरौली: एनसीएल में विशेष स्वच्छता अभियान 4.0 के प्रारंभिक चरण का हुआ शुभारंभ, 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
जिला सिंगरौली के एनसीएल नॉर्दर्न कोल्डफिल्डस लिमिटेड में भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान 4.0 चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत चिन्हित स्थानों की साफ सफाई और सौदयीकरण स्वच्छता जागरूकता स्क्रैप प्रबंधन तथा अलग-अलग क्षेत्र में विभिन्न मामलों का निस्तारण जैसे कार्य करने की योजना है।