सिंगरौली: भलुगढ़ गांव में ननिहाल आई 14 वर्षीय बालिका की चेक डैम में नहाते समय डूबने से हुई मौत
सिंगरौली जिले के भलुगढ गांव में नवनिर्मित चेक डैम में नहाने गई बच्चियों में से एक 14 वर्षीय बालिका की डूबने की वजह से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।