कोलायत: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, देशनोक थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
देशनोक थाना क्षेत्र के आम्बासर गांव में दो भाइयों में मारपीट का मामला देशनोक थाने में दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी सुमन शेखावत ने बताया कि आम्बासर निवासी धन्नेसिंह पुत्र माधो सिंह ने अपने भाई-भाभी के खिलाफ जबरन घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।