धार: विश्व संवाद केंद्र मालवा ने धार में सोशल मीडिया सम्मेलन का किया आयोजन, जिले भर के कई लोग हुए शामिल
Dhar, Dhar | Sep 29, 2024 एक रिसर्च के आधार पर प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्ति औसतन 2 घंटे सोशल मीडिया पर समय व्यतीत करता है इस समय का सोशल मीडिया के साथ जुड़कर सदुपयोग किया जा सकता है। उक्त बात विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा धार के निजी गार्डन में आयोजित सोशल मीडिया सम्मेलन में वक्ता के रूप में पांचजन्य के डिजिटल मीडिया के हेड सुधीर पांडे नई दिल्ली ने कही।