धार: ग्राम मौलाना में तालाब की पाल फूटने के मामले में अपर कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थित का लिया जायजा, किसानों से की चर्चा
Dhar, Dhar | Sep 29, 2024 धार जिले ग्राम मौलाना में 28-29 सितंबर की दरमियान रात्रि में लगभग 40 वर्ष पुराने जल संसाधन विभाग के तालाब की पाल फूटने की घटना के बाद अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तालाब की पाल फूटने से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ उनसे भी चर्चा की।