ग्राम पंचायत गंगरार में मंगलवार को 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026' का शुभारंभ हुआ। शारणेश्वर महादेव नगरी में जल समृद्धि की कामना के साथ पंचायत परिसर में पौधारोपण किया गया व पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम में जल संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाने का आह्वान किया।