लोहरदगा: जिला आपूर्ति कार्यालय में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार ने ज्ञान शंकर जायसवाल से प्रभार लिया
लोहरदगा के 26 वें जिला आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में शनिवार को मनीष कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान डीएसओ ज्ञान शंकर जायसवाल से पदभार ग्रहण कराया। डीएसओ ज्ञान शंकर जायसवाल का स्थानांतरण गुमला डीटीओ पद पर किया गया है।राशन संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता और संवेदनशीलता से निपटारा किया जाएगा। उक्त बातें शनिवार शाम 5:30 बजे मीडिया के समक्ष कही है।