लोहरदगा: समाहरणालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर बैठक, उपायुक्त ने दिए सफाई, सुरक्षा व यातायात के निर्देश
आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस-2025 का मुख्य समारोह बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम 4 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।