लोहरदगा: बकरी चराने गया युवक पैर फिसलने से बांध में डूबा, कृष्णा साहू की मौत
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के परहेपाठ गांव स्थित कतारी बांध में शनिवार को दोपहर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। जिसमें 22 वर्षीय युवक कृष्णा साहू पिता शंकर साहू की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर कृष्णा साहू अपने गांव के समीप स्थित कतारी बांध क्षेत्र में बकरी चराने गया था। इसी दौरान वह बांध के पास फिसलकर पानी में गिर