लोहरदगा: समाहरणालय मैदान में उपायुक्त ने किया आकांक्षा हाट का उद्घाटन, महिला समूहों के उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान
लोहरदगा समाहरणालय मैदान में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे आकांक्षा हाट का भव्य उद्घाटन हुआ। लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने दीप प्रज्वलित कर इस हाट का शुभारंभ किया। इस हाट में कुल 18 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्तुएं प्रदर्शित की गईं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।