लोहरदगा: समाहरणालय मैदान में निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक, 5 महीने से वेतन भुगतान लंबित होने पर 30 अगस्त से हड़ताल की तैयारी
लोहरदगा समाहरणालय मैदान शनिवार शाम 4:15 बजे झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिला शाखा लोहरदगा की आम बैठक जिलाध्यक्ष महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर परिषद प्रशासक लोहरदगा द्वारा 30 जुलाई 2025 को दिए गए इस आश्वासन 8 अगस्त 2025 तक बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा की समीक्षा की गई।