घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में लोक अधिकार केंद्र का हुआ शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगी कानूनी सहायता
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी कार्यालय परिसर में संचालित आजीविका मिशन के भवन में शुक्रवार को लोक अधिकार केंद्र का शुभारंभ किया गया। महिलाओं को जागरूक करने एवं कानूनी सहायता सहित महिला सशक्तिकरण के लिए इस केंद्र का शुभारंभ किया गया है।आजीविका मिशन के प्रवीण झारबडे ने बताया कि आजीविका मिशन के भवन में लोक अधिकार केंद्र का शुभारंभ किया गया है।