जानसठ: भोपा कस्बे में मामूली विवाद के चलते कन्फेक्शनरी के दुकानदार के साथ हुई मारपीट, सीसीटीवी में कैद
भोपा कस्बे में मामूली विवाद के चलते कन्फेक्शनरी दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जिसका घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, शुक्रवार शाम 6:00 बजे के आसपास का यह घटनाक्रम बताया जा रहा है जिसमें पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है, पुलिस का दावा है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही की जा रही है