शाहजहांपुर: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम सख्त, महापौर की बैठक में सफाई व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए गए
शाहजहांपुर।नगर निगम कार्यालय में शनिवार को महापौर की अध्यक्षता में शहर की स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए। नाला-नाली की सफाई को प्राथमिकता देते हुए जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विशेष ध्यान देने को