कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 25 देसी शराब के क्वार्टर किए बरामद
कोतवाली ढोलना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आदेश नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 25 देसी शराब के अवैध क्वार्टर भी बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आदेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत FIR भी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपी कोतवाली ढोलना क्षेत्र के महेवा कला गांव का रहने वाला है।