बासोदा: प्रेम प्रसंग: युवती हाई वोल्टेज ड्रामे में टावर पर चढ़ी, डेढ़ घंटे बाद सुरक्षित उतरी
बासौदा की ग्राम हथोड़ा मे गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब सिरावदा निवासी एक 20 वर्षीय युवती मोबाइल टावर की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ गई। युवती को इतनी ऊंचाई पर देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। प्रारंभिक जानकारी