हमीरपुर: मौदहा में जिला अधिकारी ने बिना सूचना दिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य का किया मुआयना
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा में सोमवार की शाम जिला अधिकारी अभिषेक गोयल बगैर सूचना दिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य का औचक मुआयना करने पहुंचे। स्थानीय अधिकारी बाद में पहुंचे । लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिए।यह जानकारी मंगलवार को सात बजे मिली।