सिकंदरा: सिकंदरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड और रंगदारी वसूली के आरोपी को जरौली मोड़ से किया गिरफ्तार, दो मोबाइल और नकदी बरामद
सिकंदरा थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड और रंगदारी वसूली के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, 1,600 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे जरौली मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जरौली निवासी विनय कटियार के र