सहारनपुर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े शहजाद अंजुम ने पत्रकारों की सुरक्षा पर की चर्चा
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के शारदानगर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 1:00 बजे बैठक आयोजित की गई। इसमें इंडिया डेली के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार शहजाद अंजुम ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। पत्रकारों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।