मुरैना नगर: जौरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुरैना में कराया गया शव का पोस्टमार्टम
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र की रूनीपुर रोड पर रहने वाली एक युवती ने बीते दिन अपने नाना के घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।पता चलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौक़े पर पहुंची और डेडबॉडी को मुरैना शव गृह लाया गया।यहाँ आज दोपहर मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग क़ायम कर जांच शुरू कर दी है।